राजगंज, 5 जून (नि.सं)। राजगंज थाने में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए आज राजगंज थाने के परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिन राजगंज थाने के आईसी अनुपम मजूमदार, समाजसेवी अरिंदम बनर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने थाने परिसर में पौधे लगाए। पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के संदेश के साथ इस दिन विभिन्न प्रजातियों के करीब 40 पौधे लगाए गए।