वॉव मोमो फैक्ट्री हादसे को लेकर सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 29 जनवरी (नि.सं.)। कोलकाता स्थित वॉव मोमो फैक्ट्री में आग लगने से कर्मचारियों की मौत के मामले को लेकर सिलीगुड़ी में सीआईटीयू की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को बाघाजतीन पार्क के सामने कंपनी के आउटलेट के बाहर यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआईटीयू दार्जिलिंग जिला महासचिव गौतम घोष ने किया।


बताया गया कि 26 जनवरी को कोलकाता के मोमो कारखाने में भीषण आग लगने की घटना में कई कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि अब भी कुछ कर्मचारी लापता बताए जा रहे है। इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सीआईटीयू ने की है। साथ ही हादसे में प्रभावित परिवारों को तत्काल और उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *