सिलीगुड़ी में युवक पर कांच की बोतल से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 4 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक युवक पर बोतल से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलशंकर मुखिया के रूप में हुई है, जबकि इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद तिलशंकर मुखिया ने विद्युत दे नामक युवक पर कांच की बोतल से हमला कर दिया था। हमले में विद्युत दे के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े।


स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर बाद में उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर एनजेपी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर डीएस कॉलोनी इलाके से तिलशंकर मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *