कुंभ में गए जयगांव के युवक की बीमार होने कारण मौत

अलीपुरद्वार, 31जनवरी(नि.सं.)। कुंभ में गए अलीपुरद्वार जिले के जयगांव के एक युवक की बीमार होने कारण मौत हो गई।मृतक का नाम मिथुन शर्मा (32) है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मिथुन एक टूर गाइड के रूप में काम करता था और पिछले रविवार को कई पर्यटकों के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार से उससे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने सबसे पहले उन्हें बताया कि मिथुन शर्मा बीमार हैं और एक घंटे बाद उनकी मौत की भी खबर दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मिथुन कई सालों से बीमार था। उनका शव शुक्रवार को उसके घर लाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *