चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में हथियार के साथ फिर एक युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। प्रधाननगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ इलाके से एक युवक को आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम गोपाल कर्मकार (24) है, जो सिलीगुड़ी के पत्ती कॉलोनी इलाके का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को खबर मिली थी कि एक युवक शालबाड़ी इलाके से हथियार लेकर सिलीगुड़ी जंक्शन की ओर आ रहा है। उसकी योजना हथियार की डिलीवरी करने की थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधाननगर थाने की एंटी क्राइम विंग ने दार्जिलिंग मोड़ इलाके में घेराबंदी की।
संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कमर से एक आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *