भक्तिनगर थाना की पुलिस ने अगनेयास्त्र के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। चुनावी माहौल के बीच भक्तिनगर थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात नेताजी नगर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान भक्तिनगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस की नजर एमडी सुलतान पर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस में उसे रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज आरोपी को गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *