चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में युवक गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र बरामद

सिलीगुड़ी, 18 मार्च (नि.स.)। चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में एक बार फिर आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सिलीगुड़ी थाना की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार युवक का नाम रॉकी राय (31) है, जो बर्धमान जिले का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी के सूर्यसेन पार्क इलाके के पास युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आग्नेयास्त्र और कुछ राउंड कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। चुनाव से पहले इस तरह की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *