सिलीगुड़ी, 1 अप्रैल(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के शांतिनगर बोउबाजार इलाके में एक युवक की फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान पंकज मित्रा के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंकज मित्रा इलाके के एक घर में किराएदार था। वह पेशे से इंजीनियर था। बुधवार रात को उसी घर के दूसरे किराएदार ने सबसे पहले पंकज को फंदे से लटकता देखा। जिसके बाद आशीघर चौकी की पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना का कारण अभी साफ नहीं है। आशीघर चौकी की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
