एनजेपी थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल(नि.सं.)। एनजेपी थाना क्षेत्र के अंबिकानगर अंडरपास इलाके से पुलिस ने एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्र और एक राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कार्तिक राय के रूप में हुई है, जो शांतिपाड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हथियार बेचने के उद्देश्य से देशी आग्नेयास्त्र और कारतूस लेकर इलाके में आया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर उसे संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से आग्नेयास्त्र बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। शुक्रवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *