जलपाईगुड़ी में घर से युवक का खून से लथपथ शव बरामद

जलपाईगुड़ी, 10 अप्रैल (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के नगर बेरुबाड़ी ग्राम पंचायत के अमरखाना इलाके में एक युवक का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलेश राय के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोग ‘लादेन’ के नाम से जानते थे।जानकारी के अनुसार, कमलेश राय अपने माता-पिता के साथ घर में ही रहता था। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों ने कमरे के अंदर उसका लथपथ शव देखा। प्राथमिक अनुमान है कि युवक की हत्या सोते समय सिर पर वार कर की गई है। सूचना मिलने पर जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस अंतर्गत मानिकगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *