सिलीगुड़ी में शुरू हुआ ‘युवा साथी योजना’ के लिए आवेदन शिविर

सिलीगुड़ी, 15 फरवरी (नि.सं)। पूरे राज्य के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी युवा साथी योजना के लिए आवेदन शिविर की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में युवक-युवतियां आवेदन करने के लिए पहुंचे।राज्य सरकार की ‘दुआरे सरकार’ की तर्ज पर सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए गए है। सिलीगुड़ी में यह शिविर बाघाजतीन पार्क में आयोजित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी तक जारी रहेगी। शिविर का निरीक्षण मेयर गौतम देव ने किया।इस योजना के तहत आवेदकों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए आवेदक का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *