घर के पास बांसझाड़ से युवती का फंदे से लटकता शव बरामद

फुलबाड़ी,26 जुलाई (नि.सं.)। घर के पास बांसझाड़ से एक युवती का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह राजगंज के फुलबारी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पुटीमारी में घटी है। मृतक का नाम जयंती राय है। घटना से इलाके सनसनी फैल गई।
पारिवारिक और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवती को स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक युवक से प्यार हो गया था। मामले की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिवार ने उस युवक से शादी कराने का फैसला किया। हालाँकि, उस समय उनकी उम्र 18 साल नहीं थी, इसलिए शादी की तारीख नवंबर महीने में तय की गई थी। इस दौरान तब से सब कुछ ठीक चल रहा था। आज सुबह जयंती उठने के बाद बाहर घूमने निकल गई। इस दौरान एक पड़ोस की महिला से बातचीत भी की। बाद में घर के पीछे बांसझाड़ से उसका फंदे से लटकता शव देखा गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिवार और पड़ोसियों ने जयंती को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग सदमे में है की जयंती ने ऐसा क्यों किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO