11 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, स्कूल बैग से मिला गांजा

सिलीगुड़ी, 04 नवंबर (नि.सं.)। गांजा तस्कर विभिन्न राज्यों में तस्करी के रूप में सिलीगुड़ी को कॉरिडोर के रूप में व्यवहार कर रहा है। हालांकि, पुलिस गांजा तस्करी में लिप्त कई तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। फिर भी तस्करी का यह सिलसिला रुका नही रहा है। किसी न किसी तरीके से गांजा तस्करी हो रहा है। मंगलवार को फिर एक बार एनजेपी थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर अभियान चलाकर दो व्यक्ति को 11 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।


दोनों व्यक्ति को मर्डर मोड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के नाम सुशांत महंत और शिवेन राय है। दोनों  हिली  के निवासी है। एनजेपी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर गांजा को स्कुल बैग में भड़कर कूचबिहार से हिली तस्करी के उद्देश्य से निकला था। दोनों आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *