सिलीगुड़ी, 1 मार्च (नि.सं)। खाली घर का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना प्रधान नगर थाना अंतर्गत 46 नंबर वार्ड के ढकनीकाटा इलाके की है। जानकारी के अनुसार बीते कल परिवार के सदस्य सिलीगुड़ी के सेवक रॉड स्थिति बाबा खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान कुछ घंटे के लिए घर खाली पड़ा था। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी तोड़ कर करीब नगद 2 लाख रुपए और तीन से चार भरी सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर चंपत हो गए। घर वापस लौटने के बाद परिवार के सदस्यों को चोरी की घटना की जानकारी मिली। इस विषय में प्रधान नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल शाम कुछ समय के लिए घर खाली था। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे वर्षों की जमा पूंजी और सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से चोरी का सामान बरामद करने और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।
खाली घर में चोरी की वारदात, लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर बदमाश फरार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुकान का शटर तोड़कर 8 लाख की नकदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार; 6.15 लाख बरामद
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। नया बाजार के अग्रसेन रोड इलाके में दुकान का शटर तोड़कर करीब 8 लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में खालपाड़ा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के करीब छह दिनों के भीतर मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराज कॉलोनी निवासी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के प्रमुख व्यस्त इलाकों में शामिल एसएफ रोड पर पार्किंग की जगह सजी दुकानें, राहगीर परेशान
सिलीगुड़ी, 23 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी शहर के प्रमुख व्यस्त इलाकों में शामिल एसएफ रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन आवाजाही करते हैं। लेकिन सड़क किनारे निर्धारित पार्किंग स्थल पर एक के बाद एक दुकानें लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां वाहनों की पार्किंग होनी चाहिए, वहां दुकानें लगने के कारण…
सिलीगुड़ीतीस्ता के तेज बहाव में फंसे हाथी के बच्चे को बचाने वाले पांच मछुआरे सम्मानित
गाजोलडोबा, 22 सितंबर (नि.सं.)। तीस्ता नदी के तेज बहाव में बह रहे हाथी के बच्चे को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाने वाले पांच मछुआरों को सम्मानित किया गया है। पांचों मछुआरों ने नाव लेकर उफनती तीस्ता नदी में उतरकर हाथी के बच्चे की जान बचाई थी। गाजोलडोबा के 12 नंबर इलाके में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सिलीगुड़ी की…
सिलीगुड़ीडकैती की साजिश के बीच खुला साइकिल चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 22 सितंबर (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत राय के रूप में हुई है। वह फूलबाड़ी संलग्न मर्डर मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों…
