पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात खालपाड़ा इलाके में डकैती की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को कोयला डिप्पो इलाके में एक आरोपी के होने की सूचना मिली।
पुलिस ने छापेमारी कर विश्वजीत राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कोयला डिप्पो के एक खाली मकान से सात चोरी की साइकिलें बरामद की गई। आरोपी को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।





