निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर कर्मचारियों की लापरवाही और अनुपस्थिति सामने आने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। हैदरपाड़ा इलाके में संबंधित वार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली गई। इस दौरान 5 नंबर बोरो के एक अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कमिश्नर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
वहीं, सेवक रोड के एक इलाके में सड़क किनारे गंदगी और कचरा पड़ा मिलने पर संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सेवक रोड के विभिन्न स्थानों पर अवैध होर्डिंग और विज्ञापन लगाए जाने का मामला भी कमिश्नर के संज्ञान में आया। आरोप है कि अवैध होर्डिंग के जरिए नगर निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
इस मामले में विज्ञापन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान विज्ञापन विभाग के एक कर्मचारी के कथित तौर पर नशे की हालत में पाए जाने की शिकायत सामने आई। इसके बाद कर्मचारी को मौके से हटा दिया गया। कमिश्नर ने उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की चेतावनी दी है।





