पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिगा से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद उसने नाबालिगा के साथ मारपीट और शारीरिक-मानसिक अत्याचार किया। नाबालिगा करीब तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है।
हाल ही में मारपीट की घटना के बाद नाबालिगा ने अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।





