सिलीगुड़ी19 सितंबर (नि.सं.)। एनजेपी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस के जनरल कोच से चार रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया है। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरपीएफ के अनुसार, चारों के पास भारत में रहने या यात्रा करने से संबंधित कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पूछताछ में उन्होंने खुद को म्यांमार का निवासी बताया है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि डाउन त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुछ रोहिंग्या यात्रा कर रहे है। सूचना के आधार पर एनजेपी स्टेशन पर आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट किया गया।
शुक्रवार को ट्रेन के एनजेपी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचते ही आरपीएफ ने जनरल कोच में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद सलाम (26), मोहम्मद सुफायेद (18), मोफिजुर रहमान (17) और जैनुब बीबी (17) के रूप में हुई है। इनमें मोफिजुर रहमान और जैनुब बीबी नाबालिग है।
आरपीएफ के अनुसार, उन्होंने अगरतला सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। इसके बाद वे बदरपुर से ट्रेन के जरिए नई दिल्ली पहुंचे और वहां से मोहाली, पंजाब जाने की तैयारी में थे।
आरपीएफ ने चारों को आवश्यक रिपोर्ट और दस्तावेजों के साथ आगे की कानू




