सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ACE राउंड टेबल 232 ने समाज सेवा के तहत एक अनोखी मिसाल कायम की है। अपने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत संस्था ने भारती हिंदी विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों के एक समूह को उनकी ज़िंदगी की पहली हवाई यात्रा का अनुभव कराया। शनिवार को यह नन्हे यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ जाने वाली फ्लाइट में सवार हुए। पूरी यात्रा के दौरान राउंड टेबल इंडिया के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। संस्था ने बताया कि फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम राउंड टेबल इंडिया की एक खास पहल है। इसका मकसद जरूरतमंद बच्चों को उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी के दायरे से बाहर निकालकर एक नई दुनिया से परिचय कराना है।
सिलीगुड़ी राउंड टेबल इंडिया की अनूठी पहल, फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्रों को कराया हवाई यात्रा

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में नाबालिगा से शादी और प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। नाबालिगा से शादी करने, उसके साथ यौन संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने उसके पति एमडी अलीमुद्दिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिलीगुड़ी के आदर्श नगर का निवासी है और ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिगा से शादी…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में आयोजित रोजगार मेले में 85 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सौंपे नियुक्ति पत्र
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के माटीगाड़ा ब्लॉक स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बंगाल, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के कुल 85 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपे। यह कार्यक्रम देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत हुआ, जिसमें 19…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के नर्सिंग होम में स्वास्थ्य आयोग का छापा, फायर सेफ्टी और साफ-सफाई समेत कई अनियमितताएं सामने आई
सिलीगुड़ी, 19 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विभिन्न नर्सिंग होम में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए राज्य स्वास्थ्य आयोग ने निरीक्षण अभियान चलाया है। शनिवार को स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के कई नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। आयोग के चेयरमैन विश्वजीत बसु के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम की आधारभूत संरचना…
सिलीगुड़ीएनजेपी स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, चार रोहिंग्या हिरासत में
सिलीगुड़ी19 सितंबर (नि.सं.)। एनजेपी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस के जनरल कोच से चार रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया है। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरपीएफ के अनुसार, चारों के पास भारत में रहने या यात्रा करने से संबंधित कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पूछताछ में उन्होंने खुद को म्यांमार का…
