शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और राहगीरों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर फुटपाथ और सड़क किनारे से अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान दुकानदारों को हटाने, सड़क व फुटपाथ खाली कराने के साथ अवैध पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। हालांकि, आरोप है कि अभियान खत्म होने के कुछ दिनों बाद कई जगहों पर फिर से पुरानी स्थिति लौट आती है।
एसएफ रोड पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। सड़क किनारे जिस हिस्से का इस्तेमाल आम लोगों की आवाजाही और वाहनों की पार्किंग के लिए होना चाहिए, वहां दुकानें लग रही हैं। इसके कारण राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





