खोरीबाड़ी, 16 अप्रैल(नि.सं.)। खोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हेमंत बिस्वा शर्मा आज प्रचार करने आ रहे हैं। हेमंत बिस्वा शर्मा फांसीदेवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में दोपहर 3 बजे एक जनसभा करेंगे। सभा का जोरदार तैयारी चल रही है। असम के मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, बतासी के PSA ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया है।
