सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान को तेज कर चुके हैं। शहर की गलियों से लेकर मोहल्लों तक चुनावी सरगर्मी साफ दिखाई दे रही है।
इसी क्रम में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा ने आज सिलीगुड़ी अदालत परिसर में चुनाव प्रचार किया। यह स्थान उनका पुराना घर होने के कारण उन्होंने यहीं से एक बार फिर अपने समर्थकों के बीच जाकर समर्थन मांगा।
प्रचार के दौरान आलोक धारा ने कहा कि उन्होंने अपने एसोसिएशन चुनाव अभियान की शुरुआत भी यहीं से की थी और आज फिर से अपने “घर” में आकर लोगों का समर्थन मिलना उनके लिए उत्साहजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बार एसोसिएशन चुनाव की तरह ही इस बार विधानसभा चुनाव में भी उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिलेगा।
उन्होंने सिलीगुड़ी की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विकास की राजनीति नहीं, बल्कि पोस्टर और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं, लेकिन शहर के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ है।
आलोक धारा ने कहा कि अगर विधायक और मेयर ने सही मायनों में विकास कार्य किए होते तो चुनाव के समय बड़े-बड़े पोस्टर और रैलियों की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस बार अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। फिलहाल वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।
सिलीगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा का चुनाव प्रचार तेज, विकास के मुद्दे पर उठाए सवाल

Share this story
More from राजनीतिक समाचार
राजनीतिक समाचारमतगणना केंद्रों में गड़बड़ी रोकने के लिए सिलीगुड़ी में भाजपा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। मतगणना केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए भाजपा ने सिलीगुड़ी में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 28 भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में निशीथ प्रमाणिक, शंकर घोष…
राजनीतिक समाचारतृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप, राजगंज में हंगामा
राजगंज, 16 नवंबर(नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने को लेकर हंगामा मच गया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी ग्राम पंचायत के बांसबाड़ी इलाके में हुई। कथित तौर पर आरोप है कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए थे। तृणमूल का…
राजनीतिक समाचारमाटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार जोर-शोर से प्रचार में जुटे
नक्सलबाड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव में कुछ दिन बचे है। ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकरिया मोड़ इलाके में अमिताभ सरकार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रचार करते हुए उन्होंने तृणमूल के एक पंचायत सदस्य से हाथ भी मिलाया। कांग्रेस…
राजनीतिक समाचारखोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हेमंत बिस्वा शर्मा का सभा
खोरीबाड़ी, 16 अप्रैल(नि.सं.)। खोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हेमंत बिस्वा शर्मा आज प्रचार करने आ रहे हैं। हेमंत बिस्वा शर्मा फांसीदेवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में दोपहर 3 बजे एक जनसभा करेंगे। सभा का जोरदार तैयारी चल रही है। असम के मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए…
