नक्सलबाड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव में कुछ दिन बचे है। ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकरिया मोड़ इलाके में अमिताभ सरकार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रचार करते हुए उन्होंने तृणमूल के एक पंचायत सदस्य से हाथ भी मिलाया।
कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने कहा कि वे क्षेत्र के सभी लोगों के पास जाकर वोट मांग रहे है। उन्होंने बताया कि कल से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान शुरू हो चुका है और इस पर भी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को देखकर विरोधी दल घबरा गए है, इसी वजह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रचार कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी प्रचार के लिए आने की संभावना है।
