राजगंज, 16 नवंबर(नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने को लेकर हंगामा मच गया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी ग्राम पंचायत के बांसबाड़ी इलाके में हुई।
कथित तौर पर आरोप है कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए थे। तृणमूल का दावा है कि बदमाशों ने रात में उन पोस्टरों को फाड़ दिया और पार्टी का झंडा भी जला दिया।राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने इस संबंध में सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि भाजपा के बदमाश रात के अंधेरे में अलग-अलग इलाकों में हमारी पार्टी के पोस्टरों को फाड़ रहे हैं। आज बांसबाड़ी इलाके में भी यही घटना हुई है। न सिर्फ पोस्टर, बल्कि पार्टी का झंडा भी जला दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला प्रशासन के ध्यान में लाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। हालांकि भाजपा नेतृत्व ने इस आरोप से इनकार किया है।
तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप, राजगंज में हंगामा

Share this story
More from राजनीतिक समाचार
राजनीतिक समाचारमतगणना केंद्रों में गड़बड़ी रोकने के लिए सिलीगुड़ी में भाजपा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। मतगणना केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए भाजपा ने सिलीगुड़ी में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 28 भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में निशीथ प्रमाणिक, शंकर घोष…
राजनीतिक समाचारसिलीगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा का चुनाव प्रचार तेज, विकास के मुद्दे पर उठाए सवाल
सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान को तेज कर चुके हैं। शहर की गलियों से लेकर मोहल्लों तक चुनावी सरगर्मी साफ दिखाई दे रही है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आलोक…
राजनीतिक समाचारमाटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार जोर-शोर से प्रचार में जुटे
नक्सलबाड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव में कुछ दिन बचे है। ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकरिया मोड़ इलाके में अमिताभ सरकार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रचार करते हुए उन्होंने तृणमूल के एक पंचायत सदस्य से हाथ भी मिलाया। कांग्रेस…
राजनीतिक समाचारखोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हेमंत बिस्वा शर्मा का सभा
खोरीबाड़ी, 16 अप्रैल(नि.सं.)। खोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हेमंत बिस्वा शर्मा आज प्रचार करने आ रहे हैं। हेमंत बिस्वा शर्मा फांसीदेवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में दोपहर 3 बजे एक जनसभा करेंगे। सभा का जोरदार तैयारी चल रही है। असम के मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए…
