सिलीगुड़ी के गांधी मैदान में गणगौर उत्सव का आयोजन

सिलीगुड़ी, 21 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 8 कमेटी ने स्थानीय गांधी मैदान में भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी शालिनी डालमिया के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया है। इस पारंपरिक उत्सव में वार्ड की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थानी गीतों के बोल पर घूमर नृत्‍य इत्यादि प्रस्तुत करती हुई महिलाएं नजर आई। एक-दूसरे को पर्व की बधाई भी दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी सुहागिनें बेहद खूबसूरत लग रही थी। सभी गणगौर के रंग में रंगी हुई नजर आई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *