तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित सभा से खगेश्वर राय नदारद, सियासी हलचल तेज 

राजगंज, 21 मार्च (नि.सं.)। बेलाकोबा में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सभा में चार बार के विधायक खगेश्वर राय की अनुपस्थिति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है।शनिवार को बेलाकोबा के हरिमंदिर में इस कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया गया था, जिसकी पहल राजगंज विधानसभा के कोऑर्डिनेटर और जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा से तृणमूल उम्मीदवार कृष्ण दास ने की। सभा में विभिन्न अंचल और ब्लॉकों के नेता मौजूद रहे, लेकिन खगेश्वर राय के साथ-साथ राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, महिला अध्यक्ष सर्वाणी धारा और पंचायत समिति की अध्यक्ष रुपाली दे सरकार भी नदारद रही।

इन प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें शुरू हो गई है। हालांकि, इन अटकलों को खारिज करते हुए कृष्ण दास ने कहा कि इस बैठक में सभी ब्लॉक, अंचल कमेटियों और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष को सूचना दी गई थी, लेकिन वे अन्य बैठकों में व्यस्त थे।
उन्होंने आगे कहा कि 24 मार्च को मुख्यमंत्री का मयनागुड़ी दौरा प्रस्तावित है और खगेश्वर राय जिला चेयरमैन होने के नाते उसी की तैयारियों में व्यस्त है। ब्लॉक अध्यक्ष भी किसी अन्य बैठक के कारण शामिल नहीं हो सके।

सभा के दौरान कृष्ण दास ने आत्मविश्वास जताते हुए दावा किया कि राजगंज विधानसभा समेत जिले की सातों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
वहीं, इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राजगंज विधानसभा के भाजपा मीडिया संयोजक तपन राय ने कहा कि खगेश्वर राय को टिकट न मिलने के पीछे कृष्ण दास की भूमिका है। उन्होंने दावा किया कि राजगंज विधानसभा में भाजपा की जीत तय है, जिसका अंदाजा उम्मीदवार की घोषणा के बाद साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes