खोरीबाड़ी,16 दिसंबर (नि.सं)। भैंस तस्करी की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। खोरीबाड़ी के बंगाल–बिहार सीमा पर 18 भैंसों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस बंगाल–बिहार सीमा संलग्न चक्करमारी इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 18 भैंसें बरामद की गई। वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर ट्रक चालक नूर मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी असम का निवासी बताया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि भैंसों को तस्करी के उद्देश्य से बिहार से असम ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार चालक को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खोरीबाड़ी के बंगाल–बिहार सीमा पर तस्करी से पहले 18 भैंसें बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी20 सितंबर से खुलेगा चार लेन का एक हिस्सा, दार्जिलिंग मोड़ पर कम होगी ट्रैफिक की परेशानी
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। शहर में चल रहे चार लेन सड़क निर्माण कार्य के बीच आगामी 20 सितंबर से दार्जिलिंग मोड़ पर चार लेन के एक हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद मल्लागुड़ी होते हुए दार्जिलिंग मोड़ से माटीगाड़ा की ओर वाहन आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। नई लेन शुरू होने से दार्जिलिंग मोड़…
उत्तर बंगालफुलबाड़ी में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बिक्री बंद कराने की मांग
फुलबाड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। इलाके में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ रविवार को फुलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के जुगिभिटा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कई घरों…
सिलीगुड़ीबाजारों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता, सेठ श्रीलाल मार्केट में आयोजित हुआ ‘अग्नि सेफ’ कार्यक्रम
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सामने आए आगजनी के मामलों और बाजार क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सेठ श्रीलाल मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अग्नि सेफ’…
सिलीगुड़ीगणेश चतुर्थी से पहले सिलीगुड़ी में चढ़ा उत्साह, मूर्ति और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे लोग
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। रात गुजरते ही गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो जाएगा। त्योहार को लेकर सिलीगुड़ी के बाजारों में अभी से रौनक बढ़ने लगी है। रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न बाजारों में गणेश की मूर्तियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। गणेश चतुर्थी को देखते हुए मूर्ति दुकानों पर भगवान गणेश की अलग-अलग…
