आम लोगों के अकाउंट किराये पर लेकर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े गिरोह का मुख्य सरगना सईदुल गिरफ्तार

फांसीदेवा,11मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा में फर्जीवाड़े गिरोह का मुख्य सरगना सईदुल का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद कई सनसनीखेज तथ्य सामने आये है। दार्जिलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी है।


जालसाजी गिरोह का मुख्य सरगना सईदुल ने आम लोगों के खाते किराए पर लेकर ठगी का जाल फैलाता था। लगभग 9 महीने के बाद उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने पर पुलिस को कई तथ्य मिली है। पूरे मामले को लेकर दार्जिलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश ने फांसीदेवा थाने में एक पत्रकार सम्मेलन की। उन्होंने बताया कि सईदुल आम लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड बनाता था और अकाउंट किराये पर लेता था। किराये के अकाउंट के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

इस धोखाधड़ी गिरोह की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ की नेतृत्व में 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस घटना से देश में कुल 340 ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। सईदुल फांसीदेवा से लेकर गुजरात, मुंबई और दिल्ली तक धोखाधड़ी गिरोहों से जुड़ा था। उसकी धोखाधड़ी का दायरा देश ही नहीं बल्कि दुबई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैला हुआ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *