राजगंज में 1 अप्रैल को जनसभा करेंगे अभिषेक बनर्जी, तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे तृणमूल नेता

राजगंज, 28 मार्च(नि.सं.)।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी 1 अप्रैल को राजगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जनसभा राजगंज विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभा दोपहर में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सुदामगंज इलाके के मैदान में होगी।
जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन खगेश्वर राय ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजउद्दीन अहमद, मोहम्मद जाकिर, अर्जुन दास और तुषार कांति दत्त समेत अन्य नेता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने मुख्य मंच की जगह, हेलीपैड के संभावित स्थान और जनसभा की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *