राजगंज, 28 मार्च(नि.सं.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी 1 अप्रैल को राजगंज में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जनसभा राजगंज विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सभा दोपहर में बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के सुदामगंज इलाके के मैदान में होगी।
जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन खगेश्वर राय ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान समिजउद्दीन अहमद, मोहम्मद जाकिर, अर्जुन दास और तुषार कांति दत्त समेत अन्य नेता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने मुख्य मंच की जगह, हेलीपैड के संभावित स्थान और जनसभा की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजगंज में 1 अप्रैल को जनसभा करेंगे अभिषेक बनर्जी, तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे तृणमूल नेता

Share this story
More from राजनीतिक समाचार
राजनीतिक समाचारमतगणना केंद्रों में गड़बड़ी रोकने के लिए सिलीगुड़ी में भाजपा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। मतगणना केंद्रों पर संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए भाजपा ने सिलीगुड़ी में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में 28 भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में निशीथ प्रमाणिक, शंकर घोष…
राजनीतिक समाचारसिलीगुड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार आलोक धारा का चुनाव प्रचार तेज, विकास के मुद्दे पर उठाए सवाल
सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान को तेज कर चुके हैं। शहर की गलियों से लेकर मोहल्लों तक चुनावी सरगर्मी साफ दिखाई दे रही है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आलोक…
राजनीतिक समाचारतृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप, राजगंज में हंगामा
राजगंज, 16 नवंबर(नि.सं.)। राजगंज में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने को लेकर हंगामा मच गया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के पानीकौरी ग्राम पंचायत के बांसबाड़ी इलाके में हुई। कथित तौर पर आरोप है कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए थे। तृणमूल का…
राजनीतिक समाचारमाटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के कांग्रेस प्रत्याशी अमिताभ सरकार जोर-शोर से प्रचार में जुटे
नक्सलबाड़ी,16 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव में कुछ दिन बचे है। ऐसे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को नक्सलबाड़ी के रथखोला और टुकरिया मोड़ इलाके में अमिताभ सरकार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रचार करते हुए उन्होंने तृणमूल के एक पंचायत सदस्य से हाथ भी मिलाया। कांग्रेस…
