इस दौरान संगठन के सदस्यों ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, राजनीतिक अराजकता समाप्त करने और आम लोगों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई गई। उनका आरोप था कि राज्य में लगातार लोकतांत्रिक माहौल खराब हो रहा है और विरोधी विचारों को व्यक्त करने में भी बाधाएं पैदा की जा रही हैं। इसी स्थिति के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया।
इस संबंध में एबीवीपी के प्रदेश सचिव अनिकेत दे सरकार ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और आम लोगों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर इस विशाल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने में असफल होने के बाद लोकतंत्र पर ही हमला करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संगठन ने यह आंदोलन किया है।




