जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दोनों रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। 17 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेल पुल के पास सड़क किनारे पैदल चलने के दौरान एक तेज रफ्तार छोटी कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं की मौत से उदलाबाड़ी के देवीपाड़ा इलाके में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




