गिरफ्तार युवक की पहचान सुमंगल बाला (22) के रूप में हुई है। वह सिमुलतला इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार चला रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद माटीगाड़ा पुलिस ने बीते कल आरोपी के घर पर अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 296 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ-साथ 56 हजार रुपये नकद भी बरामद किए है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोप को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।




