इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को दार्जिलिंग जिला कांग्रेस की ओर से सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की है।
दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित तिवारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे।
रोहित तिवारी ने पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने एसआइआर लागू होने से पहले की मूल मतदाता सूची के आधार पर राज्य में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। विपक्षी दलों की ओर से भी CEC के खिलाफ कार्रवाई, एसआइआर पर रोक और जांच जैसी मांगें उठाई गई है।




