जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात आशीघर की ओर से एक स्कूटी आ रही थी। तिलक साधु मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे लगे लाइट पोल से जोरदार टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व दोनों घायलों को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।





