स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मशीनरी के पुर्जों से लदा ट्रेलर हरियाणा से असम की ओर जा रहा था। इसी दौरान जलपाईगुड़ी के रानीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही किसी कारणवश चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद भारी-भरकम ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
वहीं, दुर्घटना में ट्रेलर का डीजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क पर डीजल फैलने लगा। सड़क पर डीजल बहता देख कुछ स्थानीय लोग बर्तन लेकर उसे जमा करने में जुट गए। घटना के कारण इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही।





