बुधवार को नक्सलबाड़ी के खेमची नदी स्थित छठ घाट पर सोलर लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा नक्सलबाड़ी के छठ घाट, श्मशान काली मंदिर, महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास के इलाके और अस्पताल समेत कई अन्य स्थानों पर भी सोलर लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया है।
इस परियोजना का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। छठ घाट पर सोलर लाइट लगाने की पहल के लिए छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने वित्त एवं परिवहन विभाग के राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन के प्रति आभार जताया है।
वहीं, नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत के विपक्ष के नेता साधन चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन के सहयोग से सोलर लाइटों के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों को रोशन किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।





