पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह मालदा से बस के जरिए तीन पैकेट में ब्राउन शुगर लेकर बागडोगरा पहुंचा था। उसकी योजना बागडोगरा के बिहार मोड़ इलाके में मादक पदार्थों की खेप की अदला-बदली करने की थी। पुलिस पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जैसे ही युवक बागडोगरा के मुनि मोड़ पर बस से उतरा पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से तीन पैकेट में कुल 268 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।





