राजगंज,17 सितंबर (नि.सं.)। अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाने के लिए बेलाकोबा चौकी की पुलिस ने अभियान चलाकर दो डंपरों को जब्त किया है। इस मामले में दोनों डंपरों के चालकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तड़के राजगंज के बेलाकोबा बटतला रोड पर नाका चेकिंग के दौरान बालू लदे दो डंपरों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। साथ ही, दोनों डंपरों में निर्धारित मात्रा से अधिक बालू लदे होने का भी आरोप है।
इसके बाद पुलिस ने दोनों डंपरों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने अलग-अलग दो केस दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस की ओर से बताया गया है कि बालू तस्करी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में भी नाका चेकिंग और अभियान जारी रहेगा।




