कार्यक्रम में विधायक पारंपरिक आदिवासी वाद्ययंत्र ढोल और मांदल की थाप के बीच पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समुदाय को वह सम्मान नहीं मिला, जिसका वे हकदार थे। उन्होंने जमीन पर कब्जे सहित कई मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय को सम्मान देने की पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के साथ-साथ आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सेवा शिविर भी आयोजित किया जाएगा।




