अलीपुरद्वार, 4 अक्टूबर(नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिला न्यायालय के पुराने भवन की दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वितीय न्यायालय का उद्घाटन किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने शुक्रवार को वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन किया।इसके बाद अलीपुरद्वार जिला न्यायालय के न्यायाधीश विभूति केसांग और अलीपुरद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृदुल गोस्वामी ने फीता काटकर अदालत का उद्घाटन किया। इस दिन वर्चुअल उद्घाटन समारोह में कानून मंत्री मलय घटक मौजूद थे। अलीपुरद्वार में जिला मजिस्ट्रेट आर बिमला, जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी और विधायक सुमन कांजीलाल सहित अलीपुरद्वार की विभिन्न अदालतों के न्यायाधीश और वकील उपस्थित थे।
अलीपुरद्वार में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वितीय न्यायालय का उद्घाटन

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा समितियों को मिला एक-एक लाख रुपये का सरकारी अनुदान
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सिलीगुड़ी में विभिन्न पूजा कमेटियों को आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया। सिलीगुड़ी थाने के अंतर्गत आने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने चेक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये का अनुदान सौंपा। इस कार्यक्रम में पुलिस के…
सिलीगुड़ीबकाया डेढ़ करोड़ रुपये के आयकर की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी के रिसॉर्ट पर कुर्की का नोटिस
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बकाया आयकर की वसूली को लेकर आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज बकाया टैक्स की वसूली के लिए नक्सलबाड़ी स्थित मां शारदा रेसिडेंसी रिसॉर्ट की अचल संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आयकर विभाग के अनुसार, व्यवसायी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर…
सिलीगुड़ीबस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों के बेदखली के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर(नि.सं.)। बस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों को हटाए जाने के विरोध में माकपा ने एडीआरएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। सीटू, बस्ती उन्नयन समिति व 12 जुलाई कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए बेदखली की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि…
उत्तर बंगालफुलबाड़ी में तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
फुलबाड़ी, 12 अक्टूबर (नि.सं.)। बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहे दंपती की बाइक को तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फुलबाड़ी के अमायदीघी संलग्न इलाके की है। मृतका की पहचान फजिरन खातून के रूप में हुई है, जबकि घायल…
