इस कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई विशिष्ट समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों को अनुदान के चेक सौंपने के साथ ही दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आनंदमय तरीके से संपन्न कराने का संदेश दिया गया। मंत्री शंकर घोष ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।
वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी शहरवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही पूजा के दौरान पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्कता के साथ उत्सव में भाग लेने का संदेश दिया गया।





