सिलीगुड़ी,11 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच की ओर से लगाए गए कई पोस्टरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इन पोस्टरों में लोगों से हिंदू दुकानों से पूजा सामग्री खरीदने और बिरयानी भी हिंदू दुकानों से खाने की अपील की गई है।
पोस्टरों में देश का पैसा बचाने और धार्मिक परंपराओं की रक्षा करने का भी संदेश दिया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष के आवास से कुछ दूरी पर स्थित तरुण तीर्थ मैदान के सामने ये पोस्टर लगाए गए हैं। दुर्गा पूजा से पहले शहर में इस तरह के पोस्टर सामने आने के बाद हलचल मच गई है।





