पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात वार्ड नंबर 43 में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से कई हथियार बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महानंदा ब्रिज के पास डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को शनिवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, फरार संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





