STF से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बीती रात गोसाईपुर इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर मोहम्मद मक्सेदुल को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 991 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि जब्त किए गए संदिग्ध नशीले पदार्थ को मालदा जिले के कालियाचक से लाया गया था। इसे नक्सलबाड़ी इलाके में पहुंचाने की योजना थी। एसटीफ ने मादक तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत एमडी मक्सेदुल को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को एनडीपीएस एक्ट को तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है।




