आंदोलनकारियों का कहना है कि बस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों की आजीविका और आवास से उनके परिवारों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उन्हें बेदखल करना उचित नहीं है। उन्होंने तत्काल बेदखली की प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
इस दौरान आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीआरएम से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी है। प्रतिनिधिमंडल ने पुनर्वास की व्यवस्था होने तक बस्तीवासियों और रेलवे स्टेशन के हॉकरों को हटाने की कार्रवाई बंद रखने की मांग की है ।





