कार्यक्रम में राज्य के मंत्री शंकर घोष और भाजपा नेता रवींद्रनाथ बनर्जी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में व्यापारियों के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, आग लगने की घटनाओं को रोकने तथा आपात स्थिति में तत्काल कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई।
‘अग्नि सेफ’ कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली के कनेक्शन, तारों और विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल, आपातकालीन निकास मार्ग को हमेशा खुला रखने और आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई गई।
कार्यक्रम में व्यापारियों को आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से काम करने का संदेश दिया गया। किसी दुकान या प्रतिष्ठान में आग लगने की स्थिति में किस तरह तेजी से हालात पर काबू पाया जाए और व्यापारियों व आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, इसे लेकर भी जागरूक किया गया।
आयोजकों के अनुसार, ‘अग्नि सेफ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आग की घटनाओं को रोकने के साथ-साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापारियों को तैयार करना और सुरक्षित कारोबारी माहौल सुनिश्चित करना है।





