पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष आयोजन का 27वां वर्ष है। इस अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को फुलबाड़ी नंबर-1 ग्राम पंचायत के प्रधान एवं उपप्रधान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने शनिदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सचिव कृष्णा दत्त, अध्यक्ष कमल बर्मन सहित संजू विश्वास, बापी मल्लिक, मदन साह, बिप्लब राय, अनिमेश सरकार, राज साहा और अमित शर्मा समेत कमेटी के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूरे आयोजन को लेकर अंबिका नगर इलाके में उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है।





