इस दौरान अधिकारियों ने मॉल के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, पानी की व्यवस्था और आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों की जांच की।
सिलीगुड़ी फायर स्टेशन के अधिकारी धर्मेंद्र कृष्ण राय ने बताया कि शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों और व्यावसायिक इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। मॉल की फायर सेफ्टी व्यवस्था से लेकर आग लगने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सभी अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही पानी की मोटर और अन्य अग्निशमन व्यवस्थाएं सही तरीके से काम कर रही हैं या नहीं, यह भी देखा जा रहा है।
दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि शहर के विभिन्न इलाकों में इस तरह के निरीक्षण और फायर ऑडिट आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।





