जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात पुलिस ने माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाइल फोन के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि आरोपी सिलीगुड़ी समेत विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन चोरी करने के बाद उन्हें बेचने के उद्देश्य से घूम रहा था। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के संबंध में जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




